पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीवान में चार साल की बच्ची के साथ रेप, हत्या कर लाश घर में रखा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीवान/पटना. सीवान जिले के गुठनी थाने के पश्चिम गुठनी मोहल्ला में शनिवार को चार साल की बच्ची के साथ रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। रेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी गई। बच्ची को उसी जगह पर सुला दिया गया जहां से उसे उठा कर ले जाया गया था। घटना के समय बच्ची की मां तथा अन्य महिलाएं पास में रासलीला को देखने गईं हुई थीं। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना के संबंध में घर के परिजनों ने बताया कि मृतका रुपा की मां रात में करीब दस बजे सभी बच्चों को खाना खिलाकर सुलाया। घर के दरवाजे को बंद कर सभी लोग पास में हो रहे रासलीला को देखने चले गए। घर के बाहर लड़की के चाचा बलिंद्र गोसाई सोए हुए थे।
लड़की के चचेरे भाई रवि ने बताया कि मैं भी सभी को सोया देखा और निश्चिंत होकर रासलीला देखने चला गया। रात में जब हमलोग साढ़े बारह बजे लौट कर घर आये तो देखा कि घर का दरवाजा खुला था तथा एक चौकी पर कीचड़ से सनी रुपा की लाश पड़ी थी। उसके शरीर से खून बह रहा था।
हमलोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए पर कोई फायदा नहीं हुआ और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में सूचना की जानकारी पुलिस को दी गई। सुबह में जब इसकी खबर चारों ओर फैली तो सभी को आश्चर्यचकित हो गए।
सभी कोई गुस्से में थे। गुठनी बाजार को लोगों ने बंद करवा दिया है। पुुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प भी हुई है।