पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Rare Photos And News Of Siwan Bihar Ex Mla Dabangg Shahabuddin

जानिए, बिहार के पूर्व सांसद दबंग शहाबुद्दीन की कहानी, Rare तस्वीरों की जुबानी!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। बिहार में राजद के शासन में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन खौफ का दूसरा नाम हुआ करते थे। फिलहाल वो जेल में बंद हैं। कोर्ट ने उनके चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी थी। इस दौरान उनकी पत्नी ने विरासत सम्हालने की कोशिश की, लेकिन जीत नसीब नहीं हो सकी।
शहाबुद्दीन का जन्म बिहार के सीवान जिले के प्रतापपुर में 10 मई 1967 को हुआ था। कॉलेज के दिनों से ही इनकी दबंगई के चर्चे आम थे। महज 21 साल की उम्र में शहाबुद्दीन के खिलाफ सीवान के एक थाने में पहला मामला दर्ज हुआ था। देखते ही देखते शहाबुद्दीन सीवान और फिर बिहार के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बन गए।
इसके बाद तो अपराध का सिलसिला बढ़ता गया। हत्या, अपहरण, लूट-पाट के दर्जनों मामले इन पर दर्ज हुए। अपराध जगत में बढ़ते कद को भी शहाबुद्दीन ने खूब भुनाया और लालू प्रसाद यादव के साथ मिलकर जनता दल से जुड़ गए। तीन बार सांसद बने शहाबुद्दीन केंद्रीय मंत्री भी रहे। फिलहाल इन पर कई मामलों में कोर्ट ने आरोप सिद्ध कर दिया है। वहीं, कई मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, इस बाहुबली पूर्व सांसद की तस्वीरें....