पटना। आईआईटी-जेईई की मेन 2013 की परीक्षा में इस बार भी बिहार के सत्यम ने अपनी प्रतिभा साबित कर दी। इस बार उसकी रैंकिंग 292 रही जबकि बीते साल उसका रैंक 8137 वां था। सत्यम की चाहत थी कि वह अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए इस बार की परीक्षा में शामिल होगा। उम्र के लिहाज से भी सत्यम कामयाबी हासिल करने वाला इकलौता छात्र है। वह अभी 13 साल है।
सत्यम बिहार के भोजपुर जिले के बखोरापुर गांव का रहने वाला है। गांव में स्कूली शिक्षा सही नहीं होने की वजह से परिजनों ने सत्यम को घर पर ही पढ़ाना शुरू किया। सत्यम की प्रतिभा 3 साल की उम्र में ही सामने आ गई थी। चार साल की उम्र में सत्यम 10वीं कक्षा तक के मैथ्स को चुटकियों में सॉल्व कर देता था। सत्यम ने राजस्थान के कोटा स्थित रिजोनेंस से पढ़ाई करते हुए आईआईटी की तैयारी किया था।
आगे की स्लाइड्स में देखें सत्यम की 15 बेहद खास तस्वीरें...