पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Received Official Medicine In Private Nursing Homes In Bihar, Patna News

सरकारी दवा मिला प्राईवेट नर्सिंग होम में, पुलिस कर रही है मामले की जांच

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिहारशरीफ. प्राईवेट नर्सिंग होम में सरकारी दवाएं मिली है। मामला बिहारशरीफ का है। बिहारशरीफ सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ.अवधेश प्रसाद सिंह के प्राइवेट नर्सिंग होम में छापेमारी कर इसकी बरामदगी की है। राज्य औषधि नियंत्रक को ये गुप्त सूचना मिली थी कि यहां सरकारी दवाओं की बिक्री का जा रही है।
उक्त सूचना के आलोक में बिहार औषधि नियंत्रक की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी करने के बाद सरकारी दवाईयां पकड़ी है। कुछ ऐसी भी दवाईयां पकड़ी गयी हैं जिसका लाइसेंस नहीं है, तथा कोई बिल भी नहीं था। डॉ अवधेश प्रसाद सिंह शहर के जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ हैं और वे अभी वर्दमान मेडिकल कॉलेज में पदस्थापित हैं।
फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया है, लेकिन उनके कंपाउंडर और दो अन्य कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया है। इस छापेमारी के दौरान यहां से भारत सरकार की ओर से सरकारी अस्पतालों में सप्लाई की जाने वाली हेपटाइटिस बी के इस्तेमाल व बिना इस्तेमाल किए हुए वैक्सिन समेत कई दवाएं बरामद हुई हैं।
इनका कोई लेखा जोखा नहीं है। क्लीनिक से दवाओं के सैम्पल लिये गये हैं, जिसकी जांच करायी जा रही है। जांच में यदि दोषी पाये गये तो चिकित्सक समेत सभी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।