पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्यपाल सह कुलाधिपति डी.वाई. पाटील रविवार को 65 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश विपरित परिस्थितयों में भी विकास की अपनी गति को बानए हुए है। सरकार का यह प्रयास है कि हर किसी को शिक्षा और स्वास्थय का लाभ मिले। महिलाओं के सम्मान के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में पहली बार महिला पुलिस बटालियन का गठन किया गया।
इससे पहले राज्यपाल पटना के गांधी मैदान पहुंचे और झंडोत्तोलन किया। राज्यपाल ने इसके बाद अपनी सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। राज्यपाल इस अवसर कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार ने विपरित परिस्थियों में भी जो किया है वो काफी सराहनीय है। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या बिजली की थी। लेकिन सरकार ने अपने सीमित संसाधनों के बावजूद इस समस्या का हल कर दिया।
राज्यपाल ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थय है। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के हर प्रखंड में इसकी व्यवस्था की है। राज्य सरकार चाहती है कि प्रदेश की हर जनता को इसका लाभ मिले। राज्यपाल इस बात पर खुशी व्यक्त किया की अब प्रदेश में लड़कियों में भी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है। ये एक अच्छे संकेत हैं।
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में पहली बार पुलिस में महिला बटालियन का गठन किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक जिला में महिला थाना बनाए गए हैं। राज्यपाल ने कहा कि किसी प्रदेश के विकास में उस प्रदेश की कानून व्यवस्था का अहम भूमिका रहता है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश में कानून के राज स्थापित किया गया है।
राज्यपाल ने अपने संबोधन के बाद जिला प्रशासन की ओर से तैयार की गई झांकियों का भी अवलोकन किया। जिला प्रशासन की ओर से 12 झांकियां निकाली गई। इसमें पुलिस मुख्यालय की झांकी पहली बार शामिल किया गया।
इससे पहले मुख्यमंत्री आवास में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर उनके मंत्री समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। विधान परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह की ओर से झंडोत्तोलन किया गया। राजद प्रमुख सह पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने झंडोत्तोलन किया गया।
फोटो- शेखर
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.