पटना. बिहार सरकार से रिटायर्ड अधिकारी की बेटी व डबल एमए छात्रा को
मोबाइल चोरी के आरोप में एसकेपुरी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना अपराध स्वीकार किया और पुलिस को बताया कि लालच में आकर उसने यह हरकत की। अपनी करतूत पर वह पछता भी रही थी। चोरी दस दिन पहले एसकेपुरी थाना क्षेत्र के पुष्पांजलि अपार्टमेंट के बगल में एक कपड़े की दुकान से हुई थी।
दुकान में खरीददारी के बहाने गई छात्रा ने दुकान मालिक का महंगा मोबाइल सेट चोरी कर लिया। लेकिन, वह इस बात से अंजान थी कि उसकी हरकत सीसीटीवी में कैद हो रही है। जब दुकान मालिक को इसका पता चला तो उन्होंने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मोबाइल को सर्विलांस पर डाला तो पता चला कि मोबाइल पटेलनगर इलाके में एक्टिव है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे जेल भेजेगी।
(प्रतीकात्मक चित्र)