पटना. राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे और प्रधान महासचिव मुन्द्रिका सिंह यादव ने कहा कि गया जिले के टेकारी थाने के पुरा गांव में अर्जुन मांझी की हत्या के बाद महादलित परिवार गांव छोड़कर पलायन कर चुके हैं। यह इस बात के संकेत है कि राज्य में सामंती शक्तियां फिर से सिर उठाते हुए कमजोर तबके पर जुल्म ढाने लगी हैं।
राजद इसकी निंदा करता है और महादलित परिवारों के न्याय व पुनर्वास की मांग करता है। घटना की जांच के लिए राजद ने नौ सदस्यीय टीम का गठन किया है, जो रविवार को घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेगा।
इस टीम में रामजी मांझी, डॉ. सुधांशु शेखर भास्कर, डॉ. रामानुज प्रसाद, प्रो. रामबली सिंह चंद्रवंशी, प्रो. राधेश्याम प्रसाद, मो. आसिफ, मो. मुर्शिद आलम, समता देवी और सरस्वती देवी शामिल हैं।