पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजद, जदयू और कांग्रेस के महागठबंधन में एनसीपी नहीं है शामिल : तारिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. लोजपा नेता उदय सम्राट के एनसीपी में शामिल करने के लिए आयोजित मिलन समारोह में सांसद तारिक अनवर ने कहा कि राजद, जदयू और कांग्रेस के महागठबंधन में एनसीपी शामिल नहीं है। विधानसभा के उपचुनाव में एनसीपी का बिन शर्त समर्थन था। अभी हम उस गठबंधन में नहीं हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए हम पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। चुनाव के समय महागठबंधन के एजेंडे को देखते हुए हम उसमें शामिल होने का निर्णय लेंगे। महागठबंधन से बातचीत हमारी शर्त पर होगी।

नरेंद्र मोदी ने अपनी छवि नहीं बदली : उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो छवि 2002 के गुजरात दंगे में बनी थी, उसको उन्होंने नहीं बदला। अमित शाह को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर यह सिद्ध कर दिया। भाजपा नेता कई सांप्रदायिक बयान देते हैं और नरेंद्र मोदी चुप रहते हैं। इसलिए, सिर्फ मुस्लिमों के बारे में अच्छी टिप्पणी कर देने से उनकी छवि नहीं बदलने वाली है। इससे उनका नारा ‘सबका साथ-सबका विकास’ बेमानी है।