पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सासारामः दो हादसे में दो हुए घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सासाराम। रोहतास जिला में दो सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर इनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पहली घटना सासाराम आरा पथ पर तेन्दुआ के समीप ट्रक की ठोकर से बाईक सवार युवक अनिल कुमार घायल हो गया।
जिसकी हालत गंभीर है। दूसरी घटना इंदपुरी के समीप घटी। जहां ट्रक के धक्के से एक युवक और घायल हो गया। इसे ईलाज के लिए डेहरी के बोस क्लिीनीक में भर्ती कराया गया है। दोनो युवकों की हालत गंभीर बताई जाती है।