पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किराना व्यवसायी की हत्या के विरोध में सड़क जाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना/मुंगेर। बिहार में मुंगेर जिले के हवेली खडग़पुर थाना क्षेत्र के नजरी गांव में एक किराना व्यवसायी की हुयी हत्या के विरोध में उग्र ग्रामीणों ने आज सुबह सड़क जाम कर दिया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नजरी गांव निवासी प्रमुख किराना व्यवसायी बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह (55) की घर के निकट कुछ अपराधियों ने कल रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

सूत्रों ने बताया कि व्यवसायी की हत्या के विरोध में उग्र ग्रामीणों ने शव के साथ सुबह करीब तीन घंटे तक हवेली खडग़पुर-गंगटा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम को समाप्त कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।