पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीतीश के नाम पर राजद में फूट, कहा राजद प्रमुख करें फैसले पर पूर्णविचार

नीतीश के नाम पर राजद में फूट, कहा-राजद प्रमुख करें फैसले पर पूर्णविचार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. नीतीश-मांझी मामले पर राजद में विरोध शुरू हो गया है। लालू के सासंद और विधायक इस मामले पर बंट गए हैं। कुछ लोग लालू के फैसले के साथ हैं तो कुछ लोग इसके विरोध में खुल कर खड़े हो गए हैं।
राजद सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लालू के इस फैसले पर प्रश्न खड़ा करते हुए कहा कि इससे पार्टी को नुकसान होगा। राजद प्रमुख को अपने फैसले पर एक बार फिर से विचार करना चाहिए। पप्पू यादव ने कहा जीतन राम मांझी को अभी मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए। उनको कुर्सी से हटाने के फैसले से संगठन को काफी नुकसान होगा।
इससे पहले राजद नेता ऱाघवेंद्र ने भी लालू के फैसले का विरोध करते हुए कहा था कि लालू प्रसाद को अपने फैसले पर विचार करना चाहिए।