- Hindi News
- School Children Injured By Falling Wall In Siwan
सीवान में स्कूल की दीवार गिरने से बच्चे घायल, इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल
पटना। सीवान में स्कूल की दीवार गिरने से एक दर्जन से ज्यादा बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। ये घटना जिले के बड़हरिया के एक निजी स्कूल की है। जानकारी के अनुसार स्कूल की दीवार काफी कमजोर हो चुकी थी। इसी बीच आई तेज आंधी और बारिश के कारण वह गिर गई। दीवार गिर जाने से वहां पढ़ रहे बच्चे घायल हो गए हैं।