बिहारशरीफ| किशोरी से दुष्कर्म कर पहले उसका एमएमएस बनाया और फिर बदनाम कर देने की धमकी देकर दो वर्षों तक उसका यौन शोषण करता रहा। आरोपी लड़की का फुफेरा जीजा है। मामला पटना जिले के गोपाईचक सकसोहरा का है। इस संबंध में पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी जीजा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। किशोरी बिहारशरीफ टाउन थाना क्षेत्र के गौरागढ़ मुहल्ले में सुबोध कुमार के घर में किराए पर रह कर पढ़ाई करती थी।
वहां उसके जीजा का आना-जाना था। पटना जिले के बेलछी बराह के निवासी विपिन कुमार ने उससे दुष्कर्म कर उसका एमएमएस बना लिया था। बाद में वह उसी एमएमएस को सार्वजनिक करने का डर दिखाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी शादी भी विपिन ने तुड़वा दी थी। आरोपी फिलहाल यूपी में रह रहा है।