पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पति पत्नी अपने बच्चों के साथ पहुंचा सीएम आवास, आत्मदाह का प्रयास करते गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. पति पत्नी अपने चार बच्चों के साथ मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने का प्रयास करते हुए गिरफ्तार कर लिए गए। रविवार की सुबह मख्यमंत्री आवास पहुंचे इन लोगों ने आत्मदाह का प्रयास किया। इसकी भनक लगते ही मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने इन्हें पकड़कर सचिवालय पुलिस के हवाले कर दी।
सीतामढ़ी के रहने वाले रामनाथ चौधरी अपनी पत्नी पार्वती देवी भतीजी खुशी, रौशनी, चांदनी और नंदनी रविवार को पटना में मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने समझा ये लोग मुख्यमंत्री से मिलने आए हैं। लेकिन रामनाथ चौधरी ने जैसे ही अपने परिवार के साथ आत्मदाह का प्रयास कर रहे थे इस बीच मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी इन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
रामनाथ चौधरी का कहना था कि उसके भाई भरत चौधरी की हत्या 2 दिसबंर 2012 को हो गया था। उसके बाद से अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए हर जगह गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, दूसरी ओर हत्यारे प्रति दिन उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे तंग आकर आज हम लोग मुख्यमंत्री आवास पर आत्म दाह करने चले आए। राम नाथ चौधरी सीतामढ़ी के देवना पंचायत का रहने वाला है।