पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सदाकत आश्रम पर कांग्रेस ने कर रखा है कब्जा : शाहनवाज हुसैन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना: सदाकत आश्रम पर कांग्रेस आई ने कब्जा कर रखा है। इसे कांग्रेस आई को छोड़ देना चाहिए। सदाकत आश्रम कांग्रेस को दिया गया था। इसका मौजूदा 'कांग्रेस आई' राजनीतिक दल से कोई लेना देना नहीं है। आश्रम में भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद बैठते थे। वह ऐतिहासिक स्थल है। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को कहीं। उन्होंने कहा कि शनिवार को वित्त मंत्री पी चिदंबरम के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यदि सदाकत आश्रम में चले भी जाते तो भाजपा इस बात को नोटिस नहीं लेती। बताते चले कि शनिवार को केंद्रीय वित्तमंत्री मुख्यमंत्री को सदाकत आश्रम मुख्य द्वार तक लेकर चले गए थे।
कांग्रेस है डूबती नैया
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। कोई भी कांग्रेस के साथ नहीं जाना चाहता। जो भी इस पार्टी के साथ सटेगा उसका डूबना तय है। उन्होंने कहा कि बिहार के पिछड़ेपन के लिए जिम्मेवार कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिए। पार्टी को बिहार को फुसलाना और बहलाना बंद करके इसी महीने में राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा करें। पी चिदंबरम ने बिहार के लिए कोई घोषणा नहीं की। बिहार को पिछड़े राज्य का दर्जा नहीं विशेष राज्य का दर्जा चाहिए।
जेल भरो आंदोलन
भाजपा भ्रष्ट पार्टी कांग्रेस के साए से भी दूर रहती है। भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा 27 मई से 2 जून तक जेल भरो आंदोलन छेड़ेगीं। उन्होंने पूछा कि पवन बंसल और अश्विनी कुमार को सोनिया गांधी ने भ्रष्टाचार का दंड दे दिया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कब सजा मिलेगी। वह अपने पद से कब इस्तीफा देंगे।
राजस्थान, दिल्ली छीनेंगे
उन्होंने कहा कि भाजपा मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव जीतेगी। साथ ही राजस्थान और दिल्ली को वापस छीनेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के तुरंत बाद पूर्वी राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा। यह वादा एनडीए के घोषणा पत्र में शामिल होगा।