पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Shivhar And Katihar Holding The 'First Division'

मनरेगा में शिवहर और कटिहार को 'फस्र्ट डिवीजन'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. राज्य के छोटे जिलों ने इस बार मनरेगा के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य के 37 में से सिर्फ दो जिले ऐसे हैं, जिन्हें 60 फीसदी से ज्यादा अंक मिले हैं। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस बार शिवहर जिले को मनरेगा के क्रियान्वयन में पहला स्थान मिला है, जबकि वैशाली को इस महीने 37वां स्थान मिला है। पटना इस सूची में शामिल नहीं है।

14 बिंदुओं पर हुई परख, गया को मिले 40 से भी कम अंक

विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए रैंकिंग की प्रक्रिया शुरू की है। विभाग ने 14 बिंदुओं पर परफार्मेंस के आधार पर यह रैंकिंग जारी की है। इसमें कितने मानव दिवस काम हुआ, इस दौरान कितने कार्य पूर्ण हुए। काम के दौरान महिलाओं को कितने दिन काम उपलब्ध कराए गए। काम में अनुसूचित जाति के मजदूरों को कितने दिन मजदूरी मिली। मास्टर रोल का रखरखाव और समय का पालन। मजदूरी का समय पर वितरण के साथ-साथ पूरी प्रक्रिया में कितनी पारदर्शिता का पालन किया गया।

कटिहार को 60.6 अंक
पहला स्थान प्राप्त करने वाले शिवहर को सौ में कुल 61.5 फीसदी अंक मिले। वहीं, कटिहार को 60.6 फीसदी अंक मिले हैं। दो ही जिले प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। वैशाली 35.3 फीसदी अंकों के साथ 37वें स्थान पर रहा। इसके अलावा पूर्वी चंपारण, खगडिय़ा और गया ऐसे जिले हैं, जिनको 40 फीसदी से कम अंक मिले हैं।