पटना. हिंगोरा अपहरण कांड के मुख्य आरोपी रंजीत सिंह ने अपनी शादी में गुजरात के व्यवासायी सोहेल हिंगोरा से दुल्हन का कमरा पेंट कराया था। सोहेल से झाड़ू-पोंछा भी लगवाया था। मामले की तफ्तीश में जुटी बिहार पुलिस ने सोहेल का यह वीडियो फुटेज देखा है।
खुद सोहेल ने पूछताछ में यह बताया है कि मेरी ड्यूटी दुल्हन का कमरा साफ करने के लिए लगाई थी। रंजीत की शादी के अनएडिटेड वीडियो फुटेज में सोहेल हाथ में ब्रश लेकर वह दूसरे लोगों के साथ दीवार की रंगाई-पुताई करते और बक्सा-पेटी पोंछते दिखे। पुलिस ने जब सोहेल से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि कोई काम भी नहीं था। बाकी लोग भी काम कर रहे थे तो मैं भी करने लगा। मुझे 25 दिन वहां रखा था।
29 अक्टूबर को दमन से अपहरण के बाद सोहेल को छपरा के चतुरपुर में रंजीत के घर रखा गया था। रंजीत अभी दमन पुलिस की हिरासत में है और उसका भाई दीपक फरार है। सोहेल के पिता हनीफ ने 9 करोड़ की फिरौती देकर उसे छुड़ाया था।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए कैसे किया था अपहरण...