पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंछपरा/पटना. सोहेल हिंगोरा अपहरण कांड के आरोप में छपरा जेल में बंद तीन आरोपियों से गुजरात (दमन) पुलिस को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ की अनुमति दे दी है। कुछ दिनों पूर्व ही गुजरात (दमन) पुलिस छपरा पहुंची थी। गुजरात पुलिस ने इसके लिए सीजीएम को आवेदन दिया था। इस अपहरण कांड का मुख्य आरोपी रंजीत सिंह दमन जेल में पहले से ही बंद है। वहीं दमन पुलिस छपरा के जेल में बंद रविश कुमार, सबल किशोर और राम प्रकाश को रिमांड में लेना चाहती थी।
बताते चलें कि 29 अक्टूबर को दमन से अपहरण के बाद सोहेल को छपरा के चतुरपुर में रंजीत के घर रखा गया था। रंजीत अभी दमन पुलिस की हिरासत में है और उसका भाई दीपक फरार है। सोहेल के पिता हनीफ ने 9 करोड़ की फिरौती देकर उसे छुड़ाया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.