पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकिशनगंज. अलीगढ़ मुस्लिम विवि (एएमयू) के कैंपस का शिलान्यास करने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को किशनगंज आईं। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गए। दोनों पास थे पर नजरें नहीं मिलीं। कारण यह था कि केंद्र ने उन्हें 28 तारीख तक आमंत्रण ही नहीं भेजा था। बाद में न्योता दिया, लेकिन शिलान्यास स्थल पर नाराजगी दिखी।
अपराह्न करीब 3 बजे शिलान्यास के बाद सोनिया सभास्थल के लिए रवाना हो गईं। नीतीश को मीडिया ने घेर लिया।
मुख्यमंत्री ने फिर आरोप लगाए- कि जमीन हमने दी, श्रेय लेने कांग्रेस आ गई। सोनिया ने सभास्थल पर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा-किसी राज्य से भेदभाव नहीं किया। बिहार को विकास के लिए 1.34 लाख करोड़ रुपए दिए। इधर नीतीश पटना पहुंचे। सोनिया को जवाब दिया। बोले- केंद्र ने बिहार को विशेष राज्य को दर्जा तो दिया नहीं, फिर
कैसा विकास। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी और प्रवक्ता प्रेमचंद्र मिश्र ने कहा था कि समर्थन वापस ले लेंगे। नीतीश ने इसका भी जवाब दिया। कहा- नहीं चाहिए कांग्रेस का समर्थन।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.