पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sonia Gandhi Today Laid The Foundation Stone AMU Kishanganj

किशनगंज में सोनिया गांधी एएमयू का करेंगी आज शिलान्यास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज/पटना. यूपीए में फूट की खबरों के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को थोड़ी देर के लिए एक मंच पर आए। मौका था किशनगंज में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की शाखा का शिलान्यास करने का।
नीतीश ने सोनिया के सभा स्थल पर जाने के बाद कांग्रेस पर हमला बोल दिया। उन्होंने एएमयू की राशि और उसके विकास पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ऊंट के मुंह में जीरा जैसी विकास राशि है।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सीएम के साथ मंच पर बैठने को लेकर विधायकों का हंगामा शुरू हो गया था। राजद विधायक अख्तरूल इमान को तरजीह देने पर हंगामा किया था। सीएम के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
सूत्रों की मानें तो पहले इस कार्यक्रम के लिए नीतीश कुमार को आमंत्रित नहीं किया गया था। इस पर सोनिया गांधी ने नाखुशी जताई थी।
शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सोनिया गांधी रुईधांसा मैदान पहुंचीं। उन्‍होंने वहीं पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने यूपीए सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी इस राज्य की तरक्की में कमी नहीं की है। हमारी यूपीए सरकार ने बिहार में विकास किया है। बच्चों को शिक्षित करने के लिए आर्थिक मदद दी जा रही है।
उन्होंने नाम लिए बगैर मोदी पर हमला किया और कहा कि सांप्रदायिक शक्तियां देश को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। हमने विकास के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाये। भाषण समाप्त होने पर सोनिया ने उपस्थित लोगों से जय हिंद का नारा भी लगवाया।
(फोटो: किशनगंज में एएमयू की शाखा का शिलान्यास करती सोनिया गांधी)