पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 30 जनवरी को बिहार आएंगी। यहां वे किशनगंज में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की शाखा का शिलान्यास करेंगी। प्रदेश कांग्रेस की ओर से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी पहले पटना आएंगी। इसके बाद यहां से वे किशनगंज के लिए रवाना हो जाएंगी।
मालूम हो कि किशनगंज में स्थापित होने वाली विश्वविद्यालय की यह शाखा शिलान्यास से पहले ही काफी विवादों में रही है। विश्वविद्यालय को आवंटित होने वाली जमीन से लेकर इसके शिलान्यास तक का मामला चर्चा में रहा है। यहां इस विश्वविद्यालय की स्थापना का विरोध भी कई संगठन कर रहे हैं।
इधर, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश भी 24 जनवरी को बिहार आ रहे हैं। यहां वे राजधानी पटना स्थित होटल मौर्या में डेढ़ बजे प्रेस कॉंफ्रेंस करेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.