पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य के इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेज होंगे वाई फाई

राज्य के इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेज होंगे वाई-फाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। राज्य के सभी सरकारी इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेज वाई-फाई होंगे। ताकि यहां के विद्यार्थी सहूलियत से नि:शुल्क इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकें। विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग ने इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई है। वर्तमान में राज्य में सरकारी सात इंजीनियरिंग और 14 पॉलीटेक्निक कॉलेज संचालित हैं।
विभाग के निदेशक अतुल सिन्हा ने कहा कि इसकी शुरूआत पटना और गया के कॉलेजों से होगी। पटना के तीनों पॉलीटेक्निक कॉलेज और गया इंजीनियरिंग कॉलेज में जल्द यह सुविधा मिलने लगेगी। चरण वार यह सुविधा अन्य कॉलेजों में शुरू हो जाएगी। इंटर कनेक्शन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
अतुल सिन्हा ने यह भी कहा कि एक दिसंबर से सातों इंजीनियरिंग कॉलेजों में शिक्षकों और कर्मचारियों की हाजिरी अब बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से हो रही है। यह व्यवस्था अब पॉलीटेक्निक कॉलेजों में भी शुरू की जाएगी।