पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना/आरा. दादर-भागलपुर एक्सप्रेस पर छात्रों की ओर से पथराव किया गया। ये सेना बहाली में असफल होने पर नाराज थे। पथराव से ट्रेन के एसी बोगी के शीशे और ब्रेक भान का दरवाजा टूट गया। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहात होने की सूचना नहीं है। घटना आरा के कोईलवर के पास का है।
बुधवार को सेना बहाली के लिए बड़ी संख्या में लोग आए हुए थे। बहाली में असफल होने पर ये लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित छात्र कोइलवर स्टेशन पर पहुंच गए और दादर स्टेशन से आ रही दादार-भागलपुर एक्सप्रेस पर पथराव करने लगे।
पथराव के कारण थोड़ी देर के लिए ट्रेन कोईलवर स्टेशन पर ही रोकनी पड़ी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पथराव कर रहे छात्र को भाग गये। इस घटना में किसी के भी घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.