पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Stop Display At R Block Jam Largely Exclude The Possible

आर ब्लॉक पर प्रदर्शन रोकें तो जाम से काफी हद तक निजात संभव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. शहर के सड़क जाम से निजात पाने के लिए हर हाल में प्रदर्शन व जुलूस को आर ब्लॉक जाने से रोकना होगा। प्रदर्शनकारियों को विधानसभा जाने से रोकने के लिए जिला प्रशासन जैसे ही गेट बंद करता है, उसी समय वीरचंद पटेल पथ, अदालतगंज, बुध मार्ग, इनकम टैक्स, डाक बंगला, स्टेशन, गांधी मैदान सहित सभी छोटी-बड़ी सड़कों का आवागम ठप हो जाता है। छोटे प्रदर्शनों को गांधी मैदान में रोकने के लिए सड़क को वन वे करना होगा। अतिक्रमण हटा बाउंड्री वाल से सटे बाहर तरफ फुटपाथ व चौड़ी सड़क का निर्माण करना होगा।

बड़ी रैली के लिए शहर से बाहर हो जगह
1000 से कम संख्या वाले प्रदर्शन एवं जुलूस को गांधी मैदान के अंदर जगह देने विचार किया जाना चाहिए । प्रदर्शनकारी गांधी मैदान के फुटपाथ पर चक्कर लगाकर प्रदर्शनकारी गांधी मैदान के अंदर में सभा कर सकते है। वहीं बड़ी रैली के लिए हर हाल में शहर के ही बाहर जगह को चिन्ह्ति करना होगा। हालांकि इस बारे में अभी गहराई से स्टडी की जरूरत है।

आर ब्लॉक पर क्यों नहीं रोका प्रदर्शन?

पहले हड़ताली चौक पर प्रदर्शन होता था। करीब १५ साल पहले जगह आर ब्लॉक पर तय हुई। यहां भी जाम लगने लगा तो जगह हटाने की बात होने लगी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जीपीओ के आगे ओवरब्रिज के मुहाने पर गेट लगाया गया। अभी सरकार को पहल करनी चाहिए।

हाईकोर्ट के आदेश व हलफनामा भूले

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरी खबर..