(गांधी घाट पर रोते-बिलखते माता पिता।)
पटना. गंगा नदी के गांधी घाट में दो-तीन दाेस्तों के साथ नहाने गए छात्र अमित कुमार उर्फ छोटू की डूबने से मौत हो गई। घटना पीरबहोर थाना इलाके में शुक्रवार को हुई। मौसेरे भाई आशु ने आशंका व्यक्त की है कि वह डूबा नहीं, बल्कि डूबा दिया गया है। सूचना मिलने के बाद गोताखोर भी पहुंचे। स्थानीय लोगों ने भी लाश की खोजबीन की, लेकिन रात तक शव बरामद नहीं किया जा सका। सूढ़ी टोला, महेन्द्र निवासी विजय कुमार को छोटा 16 वर्षीय बेटा अमित मैट्रिक का छात्र था। अमित काे एक बड़ा भाई गाेलू व छोटी बहन छोटी है। घटना के बाद अमित के घर से लेकर गांधी घाट तक लोगाें की भीड़ जमा हो गई।
दरअसल वह दोपहर में घर से निकला और अपने दो-तीन दोस्तों के साथ नहाने को चला गया। वह नहाने को गंगा नदी में उतरा, इसी बीच उसका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसके दोस्तों के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे। वह थोड़ी देर तक ऊब-डूब करने के बाद गंगा में समा गया। थानेदार निसार अहमद ने बताया कि उन्हें किसी ने कुछ लिखकर नहीं दिया है। पुलिस शव खोजने में जुटी है।
घर में मचा कोहराम
अमित की मौत की सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। मां पूनम, भाई गोलू व बहन का रोते-रोते बुरा हाल था। मां कह रही थी कि क्या पाप किया था कि ऊपर वाले ने इतनी बड़ी सजा दी। पिता विजय की आंख के आंसू सूख गए थे। वे कुछ बोलने की हालत में नहीं थे। बड़ा भाई गोलू भी सिसक रहा था।
आगे की स्लाइड में देखें मृतक अमित की तस्वीर