पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

430 छात्रों को इंटरमीडिएट परीक्षा 2014 की परीक्षा देने पर रोक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. इंटरमीडिएट परीक्षा 2014 के लिए कुछ विद्यार्थियों द्वारा दो जगहों से रजिस्ट्रेशन कराने का मामला सामने आया है। इसके बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ऐसे 430 विद्यार्थियों के परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगा दी है। इनका रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिया गया है।

समिति ने स्पष्ट किया कि इन परीक्षार्थियों को परीक्षा के योग्य नहीं माना जाएगा। वे अगले वर्ष ही किसी संस्थान से 12वीं में रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके बाद उन्हें परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सकेगा। समिति के मुताबिक ऐसे करीब 680 विद्यार्थियों के नाम कंप्यूटर सेक्शन से आए। जांच के क्रम में 430 को दोषी पाया गया। इसके बाद अध्यक्ष ने कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

छात्रों के नाम मिल रहे थे तो की गई जांच

समिति द्वारा रजिस्ट्रेशन फॉर्म की स्क्रूटनी चल रही थी। जांच में 680 विद्यार्थियों के कुछ आंकड़े मिल रहे थे। कंप्यूटर ने इन नामों को हाइलाइट किया। इसके बाद जांच प्रक्रिया शुरू हुई। सेंटर का नाम बदला हुआ था, लेकिन विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि समेत अन्य आंकड़े मिलते पाए गए।

कहां कितने रजिस्ट्रेशन रद्द

प्रमंडल आवेदन जांचे रद्द
पटना 68 42
मगध 96 80
तिरहुत 146 114
सारण 96 68
दरभंगा 46 20
कोसी-पूर्णिया 132 68
भागलपुर 50 20
मुंगेर 46 18

क्यों किया ऐसा

जेईई मेन में इंटर के अंकों को 40 प्रतिशत वेटेज मिलता है। इस कारण छात्र अपना अंक बढ़ाने में जुटे रहते हैं। कुछ को पता चला था कि ग्रामीण स्तर के कॉलेजों का केंद्र गांवों में ही पड़ेगा। वहां नकल होगी और अंक सुधर जाएगा।