पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sushil Modi Slams Yogi Adityanath For His Controversial Statement

सुशील मोदी बोले- आदित्‍यनाथ नहीं हैं बीजेपी का चेहरा, बिहार में नहीं देने देते विवादित बयान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो: सुशील कुमार मोदी
पटना: उपचुनावों में लव जिहाद के मुद्दे को थीम बनाकर आक्रामक चुनाव प्रचार करने वाले यूपी के बीजेपी सांसद योगी आदित्‍यनाथ के खिलाफ उनकी ही पार्टी में विरोध के सुर उठने लगे हैं। बिहार बीजेपी के नेता और पूर्व डिप्‍टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि वह लव जिहाद शब्‍द का इस्‍तेमाल करने के खिलाफ हैं और योगी आदित्‍यनाथ बीजेपी का चेहरा नहीं हैं, बल्‍क‍ि पार्टी के 40 स्‍टार कैंपेनरों में से एक हैं। मोदी ने यह भी कहा कि योगी आदित्‍यनाथ ने जिस तरीके से यूपी में विवादित बयान दिए, अगर वह ऐसा बिहार में करते तो हम उसका विरोध करते। बता दें कि योगी आदित्‍यनाथ ने लव जिहाद और अल्‍पसंख्‍यकों को लेकर कुछ विवादित बयान दिए थे। आदित्‍यनाथ ने कहा था कि जिस इलाके में मुस्‍ल‍िम आबादी 10 प‍र्सेंट से ज्‍यादा होती है, दंगे वहीं होते हैं।
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्‍सप्रेस से बातचीत में सुशील मोदी ने लव जिहाद के मुद्दे पर पार्टी की लाइन का समर्थन किया, लेकिन उसे ज्‍यादा तूल देने से बचते नजर आए। मोदी ने यह भी कहा कि वह अगले साल राज्‍य में होने वाले विधानसभा चुनावों में मुसलमानों को अच्‍छी संख्‍या में टिकट देंगे। मोदी ने कहा कि बीजेपी धर्म के बाहर हुई उन शादियों के खिलाफ है, जहां जबर्दस्ती धर्मान्‍तरण और इमोशनल ब्‍लैकमेलिंग का सहारा लिया जाता है। मोदी ने कहा कि पार्टी इस तरह की संगठि‍त कोशिशों का हमेशा विरोध करेगी।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए शत्रुघ्न ने सुशील मोदी से मतभेद से इनकार किया...