सासाराम. रोहतास जिला के चुट्टिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उसके सेवक को भी गिरफ्त में लिया है। गिरफ्तार तांत्रिक की कुटिया से हाथी दांत, गर्भ निरोधक गोलियां ,कंडोम और तंत्र विद्या की कई सामाग्री, त्रिशूल, भाला आदि भी बरामद हुए हैं।
चुट्टिया थानाध्यक्ष अरूण कुमार अकेला ने बताया कि रोहतास जिला के शिवसागर थाना क्षेत्र कुम्हऊ गांव का जय किशोर मिस्त्री नामक व्यक्ति दारानगर अपने ससुराल के समीप एक कुटिया में रहकर तंत्र-मंत्र के सहारे सिर्फ महिलाओं का झाड़-फूंक करता था। इस काम में उसकी भदारा गांव निवासी विकास चंद्रवंशी भी मदद करता था।
जब पड़रिया गांव के राजकुमार साह ने पुलिस के पास पहुंचकर अपनी 23 वर्षीय पत्नी के साथ तांत्रिक बाबा द्वारा दुष्कर्म करने और हजारों रुपए डकार लिए जाने की शिकायत की। तब पुलिस ने तांत्रिक को धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने तांत्रिक से पूछ-ताछ शुरू की तो उसने कई महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने की पुष्टि की। उसने बताया कि वे महिलाओं को बेहोश करने के लिए प्रसाद के नाम पर बेहोश करने वाली गोलियों का प्रयोग करता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि साधु की कुटिया से बरामद हाथी दांत को जांच के लिए भेजा गया है।