पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Tatkal Ticket And E Ticket Booking By Aadhar Card

अब तत्काल और ई-रेलवे टिकट के लिए भी लगेगा आधार कार्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. अब ई-रेलवे टिकट के लिए आधार नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। यह व्यवस्था रेलवे ने लागू कर दी है। यात्री चाहे पर्सनल आईडी से ई-टिकट बुक करें या एजेंट के माध्यम से, दोनों ही स्थितियों में आधार नंबर जरूरी होगा। रेलवे ने आधार कार्ड को आईडी कार्ड के रूप में भी मान्यता दे दी है। हालांकि अभी अाधार नंबर को वैकल्पिक तौर पर ही मांगा जा रहा है। 

रेलवे बोर्ड के सूत्रों के अनुसार जल्द ही इसे अनिवार्य कर दिया जाएगा। रेलवे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में आधार नंबर को जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए रेलवे की संस्था क्रिस की ओर से ई-टिकट के लिए नया फॉरमेट जारी कर दिया गया है। 
 
टिकट के लिए आवेदन में पूरी जानकारी भरने के साथ ही आधार नंबर का भी विकल्प दिया गया है। जिन यात्रियों के पास आधार कार्ड है, वे उस फॉर्मेट में नंबर डाल सकते हैं। नई व्यवस्था के तहत ई-टिकट बुक करने वाले यात्रियाें के टिकट पर भी आधार नंबर प्रिंट रहेगा।  
 
इन स्थितियों में रहेगा अनिवार्य
 
यात्री चाहे पर्सनल आईडी से ई-टिकट बुक करें या एजेंट के माध्यम से, दोनों ही स्थितियों में आधार नंबर जरूरी होगा
हालांकि अभी अाधार नंबर को वैकल्पिक तौर पर ही मांगा जा रहा है।
 
काउंटर टिकट में भी आधार नंबर  
 
ई-टिकट के अलावा काउंटर में भी इसे लागू किया जाएगा। इसके तहत आरक्षण टिकट के लिए जो पर्ची छपेगी, उसमें आधार नंबर लिखने के लिए भी फॉरमेट रहेगा। जानकारी के अनुसार इस व्यवस्था के जरिए रेलवे सबसे महत्वपूर्ण यात्रियों का डेटा बेस तैयार करना चाहता है। डेटा बेस रेल मंत्रालय के पास रहेगा, जिसमें यात्रियों की पूरी जानकारी रहेगी। विभिन्न योजनाओं को तैयार करने में इस डेटा बेस का इस्तेमाल किया जाएगा।
 
अब आधार और मोबाइल नंबर से भी होगी खरीदारी
 
जल्द ही आपको खरीदारी के लिए क्रेडिट और डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी। आपको पैसे ट्रांसफर करने के लिए केवल आधार और मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) नई पेमेंट प्रणाली को अमल में लाने की कवायद शुरू कर चुका है। जिसमें पैसे ट्रांसफर के लिए मोबाइल का इस्तेमाल किया जाएगा।
 
उपभोक्ता को केवल अपने मोबाइल पर पैसे प्राप्त करने वाले का आधार नंबर, मोबाइल नंबर या फिर रूपे कार्ड नंबर फीड करना होगा। एनपीसीआईएल वर्ष 2015 के मध्य तक इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट लांच करने की तैयारी में है।  
 
डॉक्यूमेंट जारी, बनेगा सिस्टम
 
एनपीसीआईएल ने हाल ही में एकीकृत पेमेंट के लिए एक डॉक्यूमेंट जारी किया है। जिसमें एक सरल पेमेंट सिस्टम बनाने की बात कही गई है। कंपनी ने सभी संबंधित पक्षों से नए पेमेंट सिस्टम को विकसित करने के लिए सुझाव मांगे हैं। जिसके आधार पर पूरे सिस्टम को तैयार किया जाएगा।
(नोट- फोटो का उपयोग केवल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है)