पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बढ़ेगी शिक्षक नियुक्ति के आवेदन देने की तिथि

बढ़ेगी शिक्षक नियुक्ति के आवेदन देने की तिथि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। प्राथमिक से उच्च माध्यमिक तक के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन देने की तिथि आगे बढ़ेगी। शिक्षा विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि एक सप्ताह आगे अर्थात 22 दिसंबर से अब आवेदन लिए जाने की संभावना है। एक-दो दिनों में नई तिथि पर निर्णय ले लिया जाएगा।
पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम में 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक आवेदन लिये जाने थे। पहली से 12 वीं तक के शिक्षकों के 1.40 लाख पद खाली हैं। विभागीय पधाधिकारी बताते हैं कि हर जिले में नये डीईओ और डीपाओं का पदस्थापन हुआ है।
ऐसे में नियुक्ति की सारी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए कुछ वक्त की बात उनलोगों की ओर से आई है। इसलिए आवेदन लिये जाने की तिथि में परिवर्तन किये जा रहे हैं। हालांकि नियुक्ति पत्र वितरण के तिथि में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। नियुक्ति पत्र मार्च, 2015 के अंतिम सप्ताह में दिए जाएंगे।