पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए पटना समेत दस जिलों में बुधवार से कैम्प लगेंगे। पहले दिन नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के प्लस टू शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। दूसरे दिन यानी 30 जनवरी को जिला परिषद के प्लस टू शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेंगे। 31 जनवरी और एक फरवरी को दस जिलों के हाई स्कूल शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए कैम्प लगेंगे।
कहां, कब कैम्प
राजधानी में आज केबी सहाय हाई स्कूल में शिक्षक भर्ती के लिए लगेगा कैम्प
अन्य दिन शास्त्री नगर बालक हाई स्कूल में कैम्प
सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक लगेंगे कैम्प
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.