पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नालंदा से पुराना था तेल्हाड़ा का विश्वविद्यालय

गौरवशाली विरासत : खुदाई में मिला नालंदा विश्वविद्यालय से भी पुराना विवि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना। चीन नालंदा विश्वविद्यालय से भी पुराना था तेल्हाड़ा में स्थित श्री प्रथम शिवपुर महाविहार विश्वविद्यालय। यहां मिली ईंटों और मुहरों से विश्वविद्यालय की सही अवधि और नाम का खुलासा हुआ है।

तेल्हाड़ा नालंदा जिले के एकंगरसराय में स्थापित है। इसकी खुदाई 2009 से चल रही है। यह प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर है। यहां स्थित विश्वविद्यालय की स्थापना कुषाण काल अर्थात् प्रथम शताब्दी में हुई थी। जबकि, प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना चौथी-पांचवीं शताब्दी में हुई थी।

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव आनंद किशोर ने शनिवार को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आर्किलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से यहां व्यापक शोध की मांग करेगी, ताकि बिहार में एक और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ऐतिहासिक और गौरवशाली विरासत के बारे में लोगों को और जानकारी मिले। तेल्हाड़ा में इसी माह फिर खुदाई शुरू होगी, जो छह माह तक चलेगी।