पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Textile Warehouse Fire In Begusara,Bihar Patna News

बेगूसराय के कपड़ा की गोदाम में लगी आग, 20 लाख का कपड़ा जलकर राख, देखें तस्वीरें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगूसराय/ पटना. बिहार के बेगूसराय आज सुबह तकरीबन 10 बजे कपड़े की गोदाम में आग लगने से लाखों रूपए के कपड़े जलकर राख हो गया। इस घटना की सूचना मिलने के दो घंटे बाद दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचकर किसी प्रकार से आग पर किसी प्रकार से काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
कपड़े की गोदाम से अचानक धुंआ निकलने के बाद आस पास के लोग एकत्रित हुए। लोग जब तक फायर बिग्रेड को इस बात की सूचना देते तब तक आग जोर पकड़ लिया।
आग लगने के कारण गोदाम में लगे तकरीबन 20 लाख के कपड़े जलकर राख हो गए। आग पर काबू पाने में दमकल की चार गाड़ियों को तीन घंटों तक की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि फायर बिग्रेड को सूचना देना के बाद भी दमकल काफी देरी से पहुंचा जिसकी वजह से आग पूरे गोदाम में फैल गया।