पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगया. टिकारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार हत्याकांड का आरोपी और कई कांडों में पुलिस का वांछित कुख्यात हार्डकोर नक्सली अयोध्या रविदास को पुलिस -सीआरपीएफ द्वारा चलाये गये कांबिंग आपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। गया के सीनियर एसपी निशांत कुमार तिवारी ने बताया कि विगत 14 अक्टूबर 2010 को कोंच थाना क्षेत्र में पुलिस- नक्सली मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में टिकारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार शहीद हो गये थे। घटना के बाद कोंच थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी जिसमें नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली अयोध्या रविदास समेत अन्य को अभियुक्त बनाया गया था।
रोहतास पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस के मद्देनजर मैदानी इलाके में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में अपराधियों और अन्य वारदातों के आरोपी बीस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कैमूर पहाड़ी पर नक्सली ठिकानों की तलाश में शुक्रवार से शुरू कांबिंग आपरेशन दूसरे दिन भी जारी रहा। एसपी विकास बर्मन ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान के दौरान बीस वैसे लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जो कई आपराधिक मामलो में महीनों से फरार चल रहे थे। कैमूर पहाड़ी पर एएसपी अभियान मोहम्मद सुहैल के नेतृत्व में अद्र्धसैनिक बलों और जिला पुलिस जवानों का संयुक्त कांबिंग आपरेशन चला।
मुठभेड़ के खिलाफ 27 को मगध बंद
गया. गया-औरंगाबाद की सीमा पर लंगूराही के जंगल में बीते 23 जनवरी को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना के बाद 27 जनवरी को मगध बंदी का एलान नक्सलियों ने किया है। भाकपा माओवादी के बिहार-झारखंड उत्तरी छत्तीसगढ के मध्य जोनल कमेटी प्रवक्ता मानस ने दूरभाष पर बताया कि मुठभेड़ के बाद पुलिस-सीआरपीएफ के जवानों ने 23 जनवरी को बारह बजे की देर रात लंगूराही गांव को तीन किलोमीटर के दायरे में घेराबंदी करके वहां रह रहे पुरुष-महिला के अलावे मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा। इस दौरान घरों में लूटपाट की और दो महिलाओं को दुष्कर्म का शिकार बनाया। इधर सीआरपीएफ के डीआईजी चिरंजीवी ने बताया कि लंगूराही में पुलिस या सीआरपीएफ द्वारा महिलाओं के साथ दुष्कर्म किये जाने की बात झूठी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.