पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़की ने शादी से कर दिया इंकार

मंडप पर लड़की को पता चला लड़के की बीमारी का पता, फिर लड़की ने शादी से कर दिया इंकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खगौल। खगौल के नेउरा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में रविवार की रात हो रही शादी के दौरान लड़के की बीमारी का पता चलने पर लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। परिजनों के काफी समझाने पर भी लड़की नहीं मानी तो वर पक्ष को शादी रद्द करनी पड़ी।
कहा जा रहा है कि लड़की के दो टूक जवाब पर वर पक्ष के लोग लड़ने पर उतारू हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खगौल थाने को सूचना दी गई। पुलिस के हस्तक्षेप और देर रात तक काफी समझाने के बाद दोनों पक्ष शांत हुए।
लड़का बिना दुल्हन के ही लौट गया। थानाध्यक्ष शिवाजी प्रसाद ने बताया कि मुरलीगंज गया के राज किरण की बेटी की शादी नवादा भोजपुर निवासी स्व राजकुमार राय के बेटे पंकज से तय हुई थी, जो कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में होनी थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक रविवार को दोनों पक्ष मंदिर पहुंचे।
विवाह की रस्म के दौरान लड़का बेहोश हो गया। पूछताछ करने पर लड़के की बीमारी का पता चला, जिसके बाद लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस और परिजनों के समझाए जाने पर दोनों पक्ष शादी को रद्द कर वापस लौट गए।