पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुबह बेटी की थी विदाई, रात में लमारी तोड़कर चोरों ने की तीन लाख की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(पोस्टल पार्क रोड नंबर-3 स्थित घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।)
पटना. एक निजी प्रकाशन के सेल्स एग्जिक्यूटिव प्रदीप कुमार के घर से चोरों ने सवा तीन लाख की संपत्ति चुरा ली। घटना जक्कनपुर थाना के पोस्टल पार्क रोड नंबर तीन में रविवार की देर रात हुई। अरविंद की बेटी पूजा कुमारी की छह दिसंबर को शादी थी। सात को विदाई हुई और उसी रात चोर उनके घर आ धमके। उसके बाद एक कमरे में अलमारी तोड़कर बैग निकाल लिया और उसमें रखे 70 हजार नकद, दो लाख के गहने समेत सवा तीन लाख की संपत्ति ले उड़े। शादी समारोह में आई अरविंद की बहन सुनीता देवी के गले से चेन खींच ली। रात दो बजे से चार बजे के बीच चोर वहां रहे।

बैग से नकद, गहने व अन्य कीमती सामान चुराने के बाद छत पर बैग को छोड़कर भाग रहे थे कि घर वाले जग गए और हंगामा करने लगे। इतने में छत से भाग रहे चोर त्रिदेव को घरवालों व स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। थानेदार अर्जुन लाल ने बताया कि पुलिस लखीसराय निवासी त्रिदेव से पूछताछ करने में जुटी है।
बाहर से कमरे की कुंडी लगा कर की चोरी
प्रदीप ने बताया कि बेटी की विदाई के बाद घर वाले और मेहमान सभी गहरी नींद में सोए थे। रात में चोर छत पर चढ़ने के बाद नीचे आ गए। तीन तल्ले मकान में भाई रामानंद प्रसाद के कमरे को छोड़ सभी कमरों को बाहर से लगा दिया। फिर एक कमरे में रखे अलमारी को तोड़ा। इत्मीनान से बैग निकाला और छत पर ले गए। यही नहीं, बदमाशों ने घर के कई स्थानों को भी खंगाला, लेकिन कुछ नहीं मिला। जब बहन जगी तो उसके गले से चेन खींच लिया। इतने में सभी लोग जग गए।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें शहर में हुई अन्य चोरियों के मामले