पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. निजी यूनिवर्सिटी को हरी झंडी देने के खिलाफ आईसा और इनौस ने आक्रोश मार्च की वजह से बुधवार को फिर आर ब्लॉक गेट बंद करना पड़ा। इससे आधे शहर में जाम लग गया। दोपहर 12 बजे एग्जीबिशन रोड गोलंबर, गांधी मैदान से मार्च निकला तो फ्रेजर रोड में जाम लग गया। डाकबंगला चौराहा पहुंचते-पहुंचते एसपी वर्मा रोड थम गया। पटना जंक्शन और आर ब्लॉक चौराह तक गाडिय़ों की लंबी कतार लग गई। लगभग डेढ़ घंटे में मार्च आर ब्लॉक पहुंचा, तब तक शहर के सेंट्रल एरिया में ट्रैफिक ब्लॉक हो गई।
लिंक सड़कों पर भी जाम ही जाम
सेंट्रल एरिया में जाम की वजह से कई लिंक सड़कों पर भी गाडिय़ों की रफ्तार थम गई। खगौल से आर ब्लॉक होते हुए स्टेशन जाने वाले लोगों को वीरचंद पटेल पथ से अदालतगंज होते हुए स्टेशन जाना पड़ा। बुद्ध मार्ग पर दबाव बढऩे से तारामंडल और इसके आसपास की सड़कों पर भी जाम लग गया।
आर ब्लॉक गेट बंद होने का मतलब
आर ब्लॉक गेट बंद होने का मतलब है शहर के सेंट्रल एरिया का ट्रैफिक अस्त-व्यस्त होना।
इन मार्गों पर जाम
वीरचंद पटेल पथ
बुद्ध मार्ग
आयकर गोलंबर
स्टेशन रोड
अदालतगंज रोड
जीपीओ गोलंबर
फ्रेजर रोड
कोतवाली टी
डाकबंगला चौराहा
एसपी वर्मा रोड
हार्डिंग पार्क रोड
मीठापुर आरओबी
एग्जीबिशन रोड
रूट बदलने को लेकर पुलिस के साथ
धक्का-मुक्की
जाम से निजात दिलाना प्राथमिकता होगी : ट्रैफिक एसपी
पटना के नए ट्रैफिक एसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि पहली प्राथमिकता लोगों को जाम से निजात दिलाना है। ऐसा इसलिए कि लोग वक्त पर दफ्तर, कॉलेज, दुकान, प्रतिष्ठान पहुंच सकें। राजधानी के मुख्य मार्गों पर अवैध कब्जे को हटाया जाएगा। पहले पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को समझने की कोशिश करूंगा फिर उसपर प्लान बनाऊंगा। ट्रैफिक से जुड़े विशेषज्ञों की भी सलाह ली जाएगी। धरना-प्रदर्शन करने वाले संगठनों से कहा जाएगा कि वे अपनी मांगों को लेकर शहर को जाम न करें। किसी भी घटना पर सड़क जाम करने से लोगों को मना किया जाएगा। 2010 बैच के आईपीएस राजीव मूल रूप से उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। वे पहली बार ट्रैफिक एसपी बने हैं। इससे से पहले वे लखीसराय के एसपी थे।
हाईकोर्ट, प्रशासन, लोग...
सब चाहते हैं प्रदर्शन की जगह दूसरी हो
वर्ष 2013 में करीब 120 दिन लोग जाम से जूझते रहे। यानी हर तीसरे दिन। सिर्फ आर ब्लॉक गेट बंद होने की वजह से। लेकिन, इसका समाधान नहीं निकला। पुलिस, पब्लिक, हाईकोर्ट सभी चाहते हैं... ये गेट बंद न हो। फिर भी इस पर राज-नीति हो रही है। विधानसभा सत्र के समय तो कभी-कभी दिन भर गेट बंद रहता है। अन्य दिनों में आधे घंटे से लेकर दो घंटे तक गेट बंद कर दिया जाता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.