पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. राज्य में चार नये महासेतु बनेंगे। सरकार ने इसका निर्णय कर लिया है, लेकिन आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। महासेतु का सर्वे भी शुरू कर दिया गया है। इसमें से दो पुल गंडक नदी पर और एक-एक पुल कोसी व बागमती पर बनेगा। इनके निर्माण पर करीब 2200 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
आकलन है कि चारों महासेतु की लंबाई छह से आठ किमी के बीच होगी। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने इन महा सेतुओं का सर्वे करा रहा है। गंडक पर बनने वाले दो पुलों से पश्चिम चंपारण की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।
बागमती पर बनने वाले सेतु से सीतामढ़ी व पूर्वी चंपारण जिले जुड़ेंगे। साथ ही कोसी पर सुपौल जिले में सेतु निर्माण के लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। सरकार की योजना है कि राज्य की सभी बड़ी नदियों पर हर 25 किलोमीटर पर सेतु हो।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.