पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. नहर प्रमंडल वाल्मीकिनगर के तहत पुनस्र्थापन कार्य में गड़बड़ी के आरोप में जल संसाधन विभाग ने तीन अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। इनमें सहायक अभियंता शा्दक हुसैन, कनीय अभियंता अनिल कुमार सिंह व ब्रजभूषण शर्मा शामिल हैं। इनपर तटबंध मरम्त में नेपाल से सामान लेने के बावजूद उसे बिहार से खरीदा दिखाकर करोड़ों रुपए की गड़बड़ी करने का आरोप है।
इसके माध्यम से सरकार को तकरीबन 35-40 करोड़ रुपए से अधिक का चूना लगाया गया था। मामला पिछले साल का है। हैरत की बात यह है कि नेपाल में काम करने के लिए कागज पर तो कोईलवर और शेखपुरा से पत्थर व बालू की ढुलाई की गयी।
पर, हकीकत में सारी नेपाली सामग्री ही इस्तेमाल की गयी। नेपाली हितकारी योजना के तहत नेपाल के नवलपरासी जिला में गंडक प्रोजेक्ट में मु य पश्चिमी नहर में मरम्त व अन्य कार्यों के लिए 161 करोड़ रुपए की योजना बनाई गई। इसमें हैरतअंगेज ढंग से नेपाल की बजाए 287 किलोमीटर दूर बिहार के शेखपुरा के स्टोन चिप्स व स्टोन मेटल्स और 346 किलोमीटर दूर कोईलवर से बालू लाने का निर्णय लिया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.