पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन शिकायत मामलों में कोताही बरतने के आरोप में तीन सीओ व दो बीडीओ को नोटिस

जन शिकायत मामलों में कोताही बरतने के आरोप में तीन सीओ व दो बीडीओ को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. जिला प्रशासन ने जन शिकायत कोषांग के तहत आने वाले मामलों में कोताही बरतने के आरोप में दो प्रखंड विकास पदाधिकारी और तीन अंचलाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। आज मुख्यमंत्री के जनता दरबार से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा भी की गई। प्रशासन को जानकारी मिली कि बीडीओ मसौढ़ी व पंडारक द्वारा 15 दिनों में एक भी आवेदन का निष्पादन नहीं हो पाया है।
इसके अलावा सीओ पुनपुन, अथमलगोला, पटना सदर, बिहटा व बिक्रम के सीओ के स्तर पर भी आवेदनों का निष्पादन नहीं हो पा रहा है। डीएम ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए दोनों बीडीओ व पांच सीओ से स्पष्टीकरण मांगा है।

डीएम अभय कुमार सिंह ने कहा कि एसडीओ पालीगंज, डीसीएलआर पटना सदर, डीसीएलआर पटना सिटी और डीसीएलआर मसौढ़ी के स्तर पर जन शिकायतों के निष्पादन की गति काफी धीमी है। डीएम ने इन पदाधिकारियों को कार्य में ढिलाई बरतने के लिए माफीनामा मांगा है।
डीएम ने सभी पदाधिकारियों को सचेत किया कि मुख्यमंत्री जनता दरबार, राज्य स्तरीय विभागों, आयुक्त व जिला स्तर पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की हर रोज जिला स्तर पर समीक्षा की जा रही है। इसलिए प्रखंड स्तर पर लंबित आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई कर इसका निष्पादन सुनिश्चित करें।