पटना. फैशन के चक्कर में दो राजा भरे बाजार में नंगे हो गए। दोनों को नंगा किया तीन विदेशी फैशन डिजाइनरों ने। ठग राजा से करोड़ों रुपये भी लूट ले गए। यह दृश्य था बुधवार को प्रेमचंद रंगशाला के मंच पर। मौका था पटना इप्टा की ओर से मंचित नाटक, नंगा राजा का।
नाटक के जरिए राजनैतिक व्यवस्था और शासकों के विदेशी प्रेम पर व्यंग्य किया गया। प्रेमचंद रंगशाला में इप्टा की तीन दिवसीय नाट्य श्रंखला टिकट खरीदें, नाटक देखे के अंतिम दिन नाटक में दिखाया गया है कि एक तरफ राज्य की जनता अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान है वहीं राजा अपने बेकार के निजी कामों में समय और राज्य का कीमती धन पानी की तरह बहा रहा है।
जनता भूख, बेरोजगारी, गरीबी, बाढ़, सुखाड़ से जूझ रही है तो राजा को अपने फैंसी कपड़ों की चिंता रहती है। नाटक में अरनाखेड़ा के राजा रेशमलाल जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर अपने कपड़े को लेकर परेशान रहते हैं। एक बार उन्होंने पड़ोसी देश के राजा के साथ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता किया।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए किस किस नाटक का मंचन हुआ...