पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Truck Passing In Front Of The Children The Mother Trampling

बच्चों के सामने ही मां को रौंदते हुए गुजर गया ट्रक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना. न्यू बाइपास पर शुक्रवार को दिन में करीब चार बजे दर्दनाक हादसा हुआ। चांगर मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चों के सामने उनकी मां को रौंद दिया। शव को भी करीब 50 गज तक घसीटता रहा। जख्मी पति चंदन कभी बच्चों को संभालता तो कभी पत्नी सविता का शव देखता।

यह परिवार बाइक से पटना सिटी से नरगद्दा लौट रहा था। तीन वर्षीय बेटा साहिल घायल है। वह निजी अस्पताल की आईसीयू में है। उसके सिर व शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। पति चंदन पंडित को भी पैर में चोट लगी है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए पूरी खबर..