(पीड़दमड़िया घाट में जीतू की डूबने से मौत के बाद बिलखते परिजन)
पटना सिटी. पीरदमड़िया घाट पर गंगा स्नान के दौरान गुरुवार को दो किशोर डूब गए। अन्य दो किशोरों को एक महिला ने अपनी साड़ी पकड़ाकर खींच लिया। डूबे किशोरों की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है। प्रशासन द्वारा गोताखोर की तत्काल व्यवस्था नहीं किए जाने को लेकर गंगा तट पर लोगों ने हंगामा मचाया। मालसलामी के दाहदचक नगला निवासी अशोक साह बोरा सिलाई का काम करते हैं। उनका 17 वर्षीय बेटा गौरव उर्फ जीतू व उसी मोहल्ले के राजकुमार चौधरी का 16 वर्षीय बेटा रौनक सुबह करीब नौ बजे दो अन्य दोस्तों के साथ गंगा स्नान व दशहरा पूजा के लिए पानी लाने के लिए पीरदमड़िया घाट गया था।
चारों किशोर गंगा में स्नान व अठखेलियां भी कर रहे थे। इसी दौरान रौनक गंगा की तेज धारा में बहने लगा। इस स्थिति में उसके साथ रहे दोस्त उसे बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन एक दूसरे को बचाने के क्रम में रौनक व गौरव गंगा की तेज धारा में बह गए। गंगा तट पर एक महिला स्नान कर रही थी। महिला ने डूब रहे दो किशोरों को साड़ी की मदद से बचाया। मौत से बचने के बाद वे बिना कुछ बताए वहां से तेजी से भाग निकले।
आगे की स्लाइड में पढ़ें प्रशासन की लापरवाही से आक्रोश