पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना . चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री जयराम नरेश ने बिहार को 45880 करोड़ रूपए का तोफा दिया है। इसके तहत 28661 नए सड़क बनाए जाएंगे। शुक्रवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री जय राम नरेश ने ये बातें कही। जयराम नरेश ने कहा कि बिहार समेत देश के सभी पिछड़े प्रदेशों को केंद्र की मदद जारी रहेगा। इन सड़कों को बनाने में 45880 करोड़ रूपए का खर्च आयेंगे। केद्रीय मंत्री ने इसके साथ ही राजद और जद(यू) के साथ गठबंधन के विकल्प खोले रखा।
जयराम नरेश ने कहा कि प्रदेश में 111 नए पुल को भी केंद्र सरकार ने बनाने को लेकर अपनी सहमति दे दी है। इसके साथ ही 5308 नए बसावत बनाए जाएंगे। जबिक 43 सड़क की ऊचांई को बढाया जाएगा।
एक प्रश्न के जबाव में उन्होंने कहा कि चुनाव में गठबंधन किसके साथ होगा इसका निर्णय तो पार्टी हाई कमान करेगी, लेकिन ये स्पष्ट है कि गठबंधन में दो बातों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। पहला गठबंधन उसी के साथ होगा जो सेक्यूलर होगा और दूसरा जो बिहार के विकास की बात करेगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.