पटना. नवरात्र के दौरान अमूमन हर वर्ष फलों के रेट बढ़ जाते थे, लेकिन इस वर्ष स्थिति सामान्य है। वहीं, सब्जियों के रेट लोगों काे तकलीफ दे रहे हैं। बीते सप्ताह भारी बारिश होने से लत्तीदार सब्जियों के पौधे पानी में डूब गए हैं। ज्यादातर खेतों में अब भी पानी है। मजदूर खेत में जाकर भिंडी तोड़ने को राजी नहीं हो रहे हैं। जो जाते भी हैं तो डेढ़ गुना ज्यादा मजदूरी मांगते हैं।
वैशाली के सजई गांव के किसान गन्नू यादव के अनुसार, नेनुआ और झिंगिनी के पौधे बचाने में मजदूरी जा रही है। इसलिए ये महंगे हो रहे हैं। चूंकि दशहरा के कारण दो दिनों तक मंडी में सब्जियां नहीं आती हैं, इसलिए लोग अधिक सब्जी खरीद रहे हैं। इससे कई खुदरा बाजार के विक्रेताओं ने रेट बढ़ा दिए हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ें रविवार को फलों के दाम