सासाराम. बिहार राज्य सांख्यिकी स्वंय सेवक संघ की रोहतास जिला इकाई ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर के सामने अपनी मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस धरने में संगठन के लोगो ने अपनी मांगें पूरी होने तक राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन छेडऩे का एलान किया।
आगामी 10 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित हो रही स्वंय सेवक संघ के धरना प्रदर्शन में रोहतास जिला से सैकड़ों सदस्यों के पहुंचने की उम्मीद है। धरना के बाद संगठन के एक प्रतिनिधी मंडल जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, रामेश्वर चौरसिया, शैलेंद्र कुमार सिंह आदि द्वारा जिलाधिकारी संदीप कुमार को मांग पत्र सौपा गया।
इसमें स्वंय सेवकों की बहाली और नौकरी के दौरान पूर्व से चली आ रही शॉट लिस्ट प्राणाली को समाप्त करने व सरकारी कर्मचारी घोषित करने सहित पांच मांगें शामिल थी। धरना में धीरज कुमार, दीपक, अमरेंद्र कुमार, मंगल सिंह, नरेंद्र कुमार, सोनु, राज पांडेय, सईद अहमद सहित कई सदस्य मौजूद थे।