पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना। बिहार में जदयू और भाजपा के मंत्रियों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हो रही है। राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री श्याम रजक ने पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे को नरभक्षी कहा तो चौबे ने पलटवार करते हुए उन्होंने रजक को भक्षी बताया।
जदयू-भाजपा के बीच टूट चुकी दोस्ती अब पूरी तरह दुश्मनी के रंग में रंग गयी है। आज श्याम रजक ने कहा कि उत्तराखंड में अश्विनी चौबे ने अपने ही परिवार के सात लोगों की जान ले ली। वे नरभक्षी हैं। नरभक्षी नहीं होते तो वहां सात लोगों की जान नहीं जाती। उन्होंने कहा कि उनके परिजनों की मौत पर वे मर्माहत हैं। पर चौबे नरभक्षी हैं। मालूम हो कि उत्तराखंड में चौबे अपने परिवार के साथ केदारनाथ गये थे। वहां हुए हादसे में उनके सात परिजनों की जान चली गयी।
श्याम रजक के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करने में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे ने थोड़ी भी देर न की। उन्होंने कहा कि उस भक्षी के बोलने का क्या हक है जो पहले लालू प्रसाद को खा चुका है। अब नीतीश कुमार को खाने की ताक में है। चौबे ने श्याम रजक को लालूभक्षी बताते हुए कहा कि अब वे नीतीशभक्षी हो गये हैं।
मालूम हो कि विधानसभा में आज चौबे ने उत्तराखंड हादसे में बिहार सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि बिहार के सैकड़ों लोग वहां फंसे हुए थे। मगर राज्य सरकार को इसकी फिक्र नहीं थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.