पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. पटना एयरपोर्ट बिल्डिंग का विस्तार होगा। एयरपोर्ट प्रशासन इसकी योजना बना रहा है। पैसेंजर लाउंज और न्यू कार पार्किंग एरिया का भी विस्तार होगा। इससे यहां करीब 350 यात्री आराम से बैठ सकेंगे। अभी करीब डेढ़ सौ यात्रियों की बैठने की व्यवस्था है। टर्मिनल बिल्डिंग के कैनोपी और विमान कंपनियों के सभी टिकट काउंटर को पार्किंग की ओर बढ़ाया जाएगा। इसे एक साल में पूरा करने का लक्ष्य है।
परेड ग्राउंड में नई कार पार्किंग
एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक सोनो मरांडी के अनुसार, एयरपोर्ट स्थित परेड ग्राउंड में नई कार पार्किंग बनेगी। इस पर करीब दो करोड़ रुपए खर्च होंगे। टेंडर फरवरी में हो जाएगा। इसके छह माह के अंदर पार्किंग बन जाएगी। टेक्निकल बीड खोलने की तारीख दस फरवरी निर्धारित की गई है।
काउंटर पार्किंग एरिया की ओर बढ़ेगा
विमान कंपनियों का काउंटर पार्किंग एरिया की ओर बढ़ेगा। निकास और प्रवेश द्वार भी आगे की ओर बढ़ाया जायेगा। अभी जहां ड्राइव वे है, वह बंद हो जायेगा। उसकी जगह कैनोपी का विस्तार होगा। यहां अभी पांच विमान कंपनियों के काउंटर हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.