पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि सभी नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और वे निर्भय होकर मतदान करें। मतदाता सूची में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या कम है। महिलाओं और युवाओं में विशेष जागरूकता जरूरी है।
ये बातें मुख्य सूचना आयुक्त आरजेएम पिल्लई ने शनिवार को तारामंडल में कही। अवसर था राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का। बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त और स्टेट आइकॉन रतन राजपूत ने नागरिकों से मताधिकार के प्रति पूरी तरह जागरूक होने की अपील की। युवा मतदाताओं को रतन राजपूत ने वोटर कार्ड भी प्रदान किया।
17 लाख युवाओं का नाम सूची में
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रधान सचिव, निर्वाचन विभाग अजय नायक ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर मिले सहयोग और मतदाताओं के बीच बढ़ती जागरूकता के फलस्वरूप 18-19 आयुवर्ग के लगभग 17 लाख युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं और अब प्रति हजार पुरुष के अनुपात में 877 महिला मतदाताओं के नाम शामिल हैं।
जनगणना में प्रति हजार पुरुष के अनुपात में 918 महिलाओं का रेशियो है, जबकि मतदाता सूची में गत वर्ष प्रति हजार पुरुष के अनुपात में मात्र 848 महिला मतदाताओं के नाम शामिल थे। पटना के प्रमंडलीय आयुक्त ईएलएसएन बालाप्रसाद ने मतदाताओं को बधाई दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.