पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकटिहार/पटना. पड़ोस में रहने वाली एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना कटिहार जिला के मनसाही थाना का है। कैशर नामक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक आदिवासी युवती को अकेला देख उसके घर में प्रवेश कर गया। कैशर ने लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।
लड़की की ओर से हंगामा करने पर आस पास के लोग एकत्रित हो गए। भीड़ को देखकर जब वो भागने का प्रयास किया तो एकत्रित लोगों ने उसे दौड़ कर पकड़ लिए और फिर उसे रात भर पास के ही एक पेड़ में बांधकर रखा।
सुबह इस मामले को पुलिस को सूचना देने के बाद गांव की पंचायत बैठी। पंचायत ने इस मामले पर पूरी बात सुनने के बाद लड़के पर आर्थिक जुर्माना लगाकर छोड़ दिया। इसके साथ ही पंचायत ने कैशर को भविष्य में ऐसी गलती नहीं की हिदायत भी दी है।
आगे देखिए तस्वीरें ...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.